संघ के प्रचारकों ने कहा कि मौजूदा स्थिति से भविष्य की चुनौतियां कठिन होती नजर आ रही हैं। वकीलों की सूची पर उठे विवादों का पूरी तरह समाधान नहीं हो पाया है। हालांकि इधर जारी सूची में अधिकतर कार्यकर्ता हैं लेकिन पहले शिकायतों की सीमा में आए लोग अब भी शामिल हैं। सरकार के कई बार हिदायत देने के बावजूद अधिकारियों का रवैया नहीं सुधर रहा।
समन्वय का रखें ध्यान
सलाह दी गई कि भाजपा को सामाजिक समरसता अभियान चलाने के साथ सावधानी रखनी चाहिए कि पार्टी की छवि किसी की कार्बन कॉपी वाली न बन जाए। संघ प्रारंभ से दलितों और पिछड़ों को सम्मान देने का पक्षधर रहा है, पर यह काम समन्वय से किया जाना चाहिए। सामाजिक समरसता के साथ सावधानी रखी जाए कि पार्टी की छवि किसी जाति विशेष के संरक्षक की न बने। कमजोर वर्गों के लोगों के यहां रात्रि निवास कार्यक्रम अच्छा है, पर सिर्फ रस्म न निभाई जाए।
अपनों को महत्व
भाजपा को सावधान किया गया कि सामाजिक समीकरण संतुलित रखने के लिए अपने मूल काडर के उस समाज से जुड़े व्यक्ति को आगे करें। कई मंत्री जिस तरह अपनी सामाजिक पहचान बनाने के लिए अलग-अलग तरीके से काम करके गुट खड़ा कर रहे हैं, उस पर नियंत्रण जरूरी है।