फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संघ की शाखाओं और सेवा कार्यों के विस्तार पर मंथन, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत

Tue, 29 Mar 2022 11:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दिन के दौरे पर लखनऊ में हैं। सोमवार को उन्होंने पद्म पुरस्कार प्राप्त प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात कर उन्हें संघ के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अवध प्रांत में संघ की शाखाओं और सेवा कार्यों के गांव-गांव तक विस्तार पर मंथन किया।

विज्ञापन


अवध प्रांत के दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे संघ प्रमुख ने अवध प्रांत के प्रचारक कौशल किशोर के साथ संघ की शाखाओं की मौजूदा स्थिति, उनके विस्तार, कोरोना काल में हुए सेवा कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर बात की।

उन्होंने राष्ट्रवाद से जुड़े संघ के कार्यक्रमों की जानकारी लेने के साथ ही वैचारिक संगठनों के कामकाज का भी फीडबैक लिया। संघ के शताब्दी वर्ष 2024-25 के मद्देनजर अवध प्रांत में निर्धारित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत ने राजधानी में पद्म पुरस्कार प्राप्त प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात कर उन्हें संघ के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कुछ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कलाकारों, डॉक्टर और इंजीनियरों से भी मुलाकात की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें