फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, क्या है भाजपाइयों की 'घर वापसी' का मतलब?

Fri, 12 Dec 2014 01:37 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में कुछ मुस्लिम परिवारों के सदस्यों को हिंदू बनाने को लेकर खड़े हुए विवाद पर मीडिया में चाहे जो विश्लेषण हो रहे हों लेकिन भगवा टोली अंदर से काफी गदगद है।
विज्ञापन


संघ परिवार यही तो चाहता था कि यह मुद्दा चर्चा में आ जाए। लोगों को लग जाए कि संघ के एजेंडे में मुस्लिम व ईसाइयों को फिर से हिंदू बनाना भी है।

जानकारी के मुताबिक, भगवा टोली का यह कार्यक्रम पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी आगरा और उसके आसपास के क्षेत्र में इस तरह के विवादित आयोजन होते रहे हैं। बात दीगर है कि इस बार आयोजन ने बखेड़ा कर दिया।

भगवा टोली की मानें तो आगरा क्षेत्र में संघ के धर्म जागरण की तरफ से दिसंबर में हर साल इस तरह के कार्यक्रम होते रहे हैं। इस बार जान-बूझकर इसकी मीडिया में चर्चा कराने और मुद्दा बनाने का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन


आगरा के विवाद के बीच अलीगढ़ में आगामी 25 दिसंबर को ‘घर वापसी’ कार्यक्रम आयोजित करने की सार्वजनिक घोषणा भी इसी रणनीति का हिस्सा है।

इस बयान से साफ हो जाती है संघ की मंशा

संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी जो कुछ कहते हैं, उससे यह बात और साफ हो जाती है। इनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से प्रदेश में एक धर्म विशेष के युवकों द्वारा दूसरे धर्म की लड़कियों को धोखा देकर अपने प्यार के जाल में फंसाने और फिर उसका धर्म परिवर्तन कराकर विवाह कराने का अभियान चल रहा है।

पर, हर बार प्रदेश सरकार इस तरह की घटनाओं से इन्कार करती है। अब किसी बहाने से सही, धर्मांतरण पर चर्चा शुरू तो हुई।

भले ही ‘घर वापसी’ कार्यक्रम के चलते संघ परिवार निशाने पर हो, लेकिन इस मुद्दे ने लोगों के दिमाग में हलचल तो मचा ही दी है कि हिंदुओं का धर्मांतरण कराकर लोगों को जबरिया मुसलमान बनाया जाए तो सब चुप्पी साध लेते हैं और जब इनकी ‘घर वापसी’ यानी इन्हें फिर से हिंदुओं में शामिल करने की कोशिश होती है तो किस तरह बखेड़ा खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

किसी न किसी बहाने चर्चा में रहे हिंदुत्व का मुद्दा

संघ परिवार चाहता है कि किसी न किसी बहाने हिंदुत्व चर्चा में रहे। उसे पता है कि इसमें उसे नुकसान कम और फायदा ज्यादा है, जो आगे चलकर राजनीतिक रूप से भी मददगार हो सकता है।

जाहिर है विवादों के बावजूद संघ परिवार इस तरह के अभियान से परहेज करने वाला नहीं है। कारण, इस मुद्दे को लेकर अपने ऊपर होने वाले हमलों में भी उसे लाभ नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें