फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टूर पैकेज के नाम पर 2.10 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा के टूर पैकेज के नाम पर जानकीपुरम निवासी विनोद कुमार यादव से 2.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। कोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड के बलवंत कन्याल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विनोद ने बताया कि उन्होंने 15 जुलाई 2024 को उत्तराखंड के भरतपुरी, रामनगर के बलवंत से हेलीकॉप्टर से केदारनाथ-बद्रीनाथ की यात्रा का पैकेज बुक कराया था। इसके लिए उन्होंने 2.10 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद भी आरोपी ने न तो यात्रा कराई और न ही उचित जवाब दिया। लगातार फोन करने पर केवल 10 हजार वापस किए। विनोद ने जानकीपुरम थाने, पुलिस कमिश्नर और प्रमुख सचिव से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें