फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ टीम को 'बाल मित्र सम्मान', जिस्मफरोशी कराने वाले विजय को किया था गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2019 05:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरपीएफ टीम सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में बादशाहनगर रेलवे स्टेशन से किशोरियों से जिस्फरोशी कराने वाले विजय बद्री उर्फ बंगाली को गिरफ्तार करने वाली आरपीएफ टीम को शुक्रवार को बालमित्र सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान बादशाहनगर आरपीएफ चौकी पर चाइल्डलाइन लखनऊ ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट के निदेशक अंशु मालि शर्मा, बाल कल्याण समिति की सदस्य डॉ. संगीता शर्मा व चाइल्ड लाइन की टीम की ओर से दिया गया।

विज्ञापन


मालूम हो कि बृहस्पतिवार सुबह बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूम रही हजरतगंज के बालू अड्डा निवासी व मूलरूप से असम की और यहां इंदिरानगर में रहने वाली दो किशोरियां बाराबंकी के सुगौली निवासी व गुडंबा के लड़के के साथ पकड़ी गई थीं।

पूछताछ में चारों ने बताया कि इंदिरानगर के मुंशी पुलिया में रहने वाला एक पैर से विकलांग विजय बदरी उर्फ बंगाली उन्हें नशा पिलाकर जिस्मफरोशी कराता है। उसके डर से वह लखनऊ छोड़कर बाराबंकी जाने के लिए रेलवे स्टेशन आए थे। आरपीएफ ने विजय बदरी को दबोचकर उसके खिलाफ गाजीपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सम्मानित होने वालों में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एमके खान, उप निरीक्षक वंश बहादुर यादव, कांस्टेबल उमाकांत दुबे, कांस्टेबल धर्मेंद्र चौरसिया, महिला कांस्टेबल अंजनी सिंह, विमला तिवारी व अर्चना मिश्रा रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें