लखनऊ। उत्तर रेलवे के चारबाग स्टेशन पर चल रहे काम की वजह से कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस 10 जून तक लखनऊ की जगह उतरेटिया स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस 10 जून तक लखनऊ के बजाय उतरेटिया स्टेशन से चलाई जाएगी।
ट्रेन 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस आठ और 10 जून को आलमनगर-ट्रांसपोर्टनगर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इसका ठहराव चारबाग स्टेशन पर नहीं रहेगा। ट्रेन का आलमनगर व उतरेटिया स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव रहेगा। 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस सात, छह और नौ जून को आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलेगी।
ट्रेन 15075 शक्तिनगर-टनकपुर नौ जून तक बदले मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जाएगी। 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस नौ जून तक बदले मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्टनगर-आलमनगर के रास्ते चलेगी। ट्रेन 14523 बरौनी-अंबाला कैंट आठ जून को परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्टनगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जाएगी।