फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस एक्सपो में चलने वाली सिटी बसों के रूट तय, एसी बस से जाएंगे वीआईपी

Mon, 03 Feb 2020 10:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सिटी बस
विज्ञापन
सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने रविवार को डिफेंस एक्सपो में चलने वाली 105 सिटी बसों के रूट तय कर दिए हैं। दुबग्गा डिपो की बसें 13 जगहों से डिफेंस एक्सपो तक जाएगी। ये सिटी बसें जनता को वृंदावन एल्डिको सेक्टर दो स्थित डीपीएस रायबरेली रोड की पार्किंग तक जाएगी। यहां से लोग पैदल डिफेंस एक्सपो स्थल तक जाएंगे। यह जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज शर्मा ने दी।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आठ व नौ फरवरी को नि:शुल्क बसों का आवागमन आलमबाग बस टर्मिनल, चारबाग बस स्टेशन, पॉलीटेक्निक चौराहा, चारबाग केकेसी, चारबाग रेलवे स्टेशन, ट्रांसपोर्टनगर कानपुर रोड मेट्रो स्टेशन, आलमबाग मेट्रो स्टेशन, रमाबाई मैदान, शिव मंदिर कट पार्किंग, काशीराम स्मृति भवन, डीएलएफ मैदान रायबरेली रोड व अवध शिल्प ग्राम से होगा।
 
विज्ञापन

प्रशासन ने चार जनरथ एसी बसें मांगी

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रशासन ने डिफेंस एक्सपो में आने वाले वीआईपी के लिए चार एसी जनरथ बसें मांगी हैं। ये जनरथ एसी बसें होटल में ठहरने वाले वीआईपी को पांच, छह व सात तारीख को होटल से डिफेंस एक्सपो तक पहुंचाएंगी और वापस लाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें