फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आ रहे हैं, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, बदला रहेगा रूट

Thu, 26 Jul 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
नगर विकास विभाग की तृतीय वर्षगांठ एवं इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार से तीन दिन तक  लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात रवि शंकर निम ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने से घंटा भर पहले से छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। 
विज्ञापन


इधर न जाएं 
- कठौता झील चौराहे से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे की तरफ ।
- एमजे ग्रांड चौराहे से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे की तरफ । 
- लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तिराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर सिर्फ गोल्ड पासधारी वाहनों को छूट रहेगी।  

- पिकअप ढाल से लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तक हास्पिटल आने जाने वाले वाहनों के अलावा सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पिकअप ओवरब्रिज के ऊपर से पिकअप ढाल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जा सकेगा। 
- सिनेपोलिस अंडरपास चौराहे से गोमतीनगर रेलवे ग्राउंड, बैंक ऑफ  इंडिया ग्राउंड तिराहा के मध्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। 
- सिनेपोलिस अंडरपास, सीआईआई कार्यालय तिराहा से विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास के मध्य सर्विस रोड पर आवागमन नहीं होगा।  

- गोमतीनगर रेलवे ग्राउंड तिराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे तक जाने में रोक रहेगी।
- न्यू हाईकोर्ट मोड़ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे के मध्य नहीं जा सकेंगे।
- कमता शहीद पथ तिराहे से विराज टॉवर से विजयीपुर अंडरपास तक सर्विस रोड पर प्रतिबंध।  
- अमौसी एयरपोर्ट जाने वाला सामान्य यातायात वीआईपी अमौसी एयरपोर्ट तिराहे से नहीं जा सकेगा। 

डेमो - फोटो : डेमो
इधर से जाएं 
- कठौता झील चौराहे से हनीमैन चौराहा से हुसड़िया चौराहा होकर जाएं।
- एमजे ग्रांड चौराहे से चिनहट तिराहा, मिनी स्टेडियम या हनीमैन चौराहा से हुसड़िया।
- लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तिराहे से सीआरपीएफ  आईजी कार्यालय तिराहा से बाएं कल्याण निगम कार्यालय के सामने से जाएं।
- पिकअप ढाल से तिराहे से बाएं फैजाबाद रोड की ओर जा सकेंगे।

- पिकअप ओवरब्रिज के ऊपर से पॉलिटेक्निक चौराहा होकर जाएं।
- सिनेपोलिस अंडरपास चौराहे से तखवा तिराहा हनीमैन/कठौता चौराहा होकर जाएं।
- सनेपोलिस अंडरपास, सीआईआई कार्यालय तिराहा से पुलिस इन्कलेब चौराहे से बाएं होकर जाएं।
- गोमतीनगर रेलवे ग्राउंड तिराहे से सिनेपोलिस अंडरपास, पुलिस इंकलेव चौराहे से बाएं होकर जाएं।

- न्यू हाईकोर्ट मोड़ से सुषमा हास्पिटल, पालिटेक्निक चौराहा होकर जाएं।
- कमता शहीद पथ तिराहे से सामान्य यातायात पॉलीटेक्निक चौराहा/चिनहट तिराहा कठौता होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- अमौसी एयरपोर्ट के लिए वीआईपी अमौसी एयरपोर्ट तिराहे से कामर्शियल मोड़ अमौसी एयरपोर्ट से आवागमन करेगा। 

- फोटो : डेमो
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ के दौरान निर्धारित रूट
इधर न जाएं 
- कार्यक्रम के समय लोहिया पथ से गोमती नगर की तरफ यातायात बंद रहेगा। 
- फैजाबाद रोड पर दबाव बढ़ने पर लोहिया पथ से फैजाबाद रोड की ओर नहीं जा सकेंगे।
- पॉलीटेक्निक चौराहा से लोहिया पथ होकर हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे।

इधर से जाएं
- लोहिया पथ से 1090 चौराहा, समतामूलक चौराहा या लोहिया चौराहा से दाहिने आंबेडकर उद्यान चौराहा होकर जा सकेंगे।
-फैजाबाद रोड पर दबाव बढ़ने पर लोहिया पथ से 1090 चौराहा, समतामूलक चौराहा, आंबेडकर उद्यान चौराहा, हुसड़िया चौराहा, हनीमैन चौराहा, कठौता चौराहा, चिनहट तिराहा होकर फैजाबाद रोड पर जा सकेंगे। 
- पॉलीटेक्निक चौराहा से भूतनाथ/बादशाह नगर तिराहा होकर हजरतगंज की तरफ जा सकेंगे।
- समतामूलक चौराहे से पेपर मिल कॉलोनी/गोमती बैराज पुल एवं 1090 चौराहे से बालू अड्डा तिराहा बटलर रोड होकर जा सकेंगे।
- वीवीआईपी के आवागमन के दौरान निर्धारित वीवीआईपी मार्ग पर आवश्यकतानुसार अल्पअवधि के लिए यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

- फोटो : डेमो
एंबुलेंस को छूट
वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस एवं स्कूली वाहन, शव वाहन अग्निशमन वाहन सहित आकस्मिक सेवा से जुडे़ वाहनों को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए 0522-2483800, 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

बदले रहेंगे भारी वाहनों के  आवागमन के मार्ग 
तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भारी वाहनों के आवागमन के मार्ग भी सुबह छह से रात्रि 11 बजे तक बदले रहेंगे। 
इधर न जाएं 
- कानपुर की तरफ  से आने वाले भारी वाहन जुनाबगंज मोड़ थाना बंथरा, सरोजनीनगर, कानपुर रोड अमौसी एयरपोर्ट शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
- शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड के वाहन शहीद पथ होते हुए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान कमता शहीद पथ गोमतीनगर की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- बुद्धेश्वर चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन बाराबिरवा चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे।  
- रायबरेली रोड की तरफ  से आने वाले वाहन मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से पीजीआई की ओर नहीं जाएंगे।  
- सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहे से अहिमामऊ शहीद पथ पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। 

- कमता शहीद पथ तिराहा फैजाबाद रोड से भारी वाहन शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
- फैजाबाद/बाराबंकी से आने वाले भारी वाहन कमता शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
- बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहा से भारी वाहन टेढ़ी पुलिया की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
- सीतापुर रोड से आने वाले भारी वाहन मड़ियांव से शहर व रिंग रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। 

- सीतापुर/हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन आईआईएम भिठौली तिराहे से शहर एवं रिंग रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन दुबग्गा पेट्रोलपंप तिराहा से लखनऊ शहर की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
विज्ञापन

डेमो - फोटो : डेमो
इधर से जाएं 
- कानपुर की तरफ से आने वाले मोहनलालगंज/गोसाईगंज/कटीबगिया, मोहान रोड/बुद्धेश्वर होकर जाएंगे।
- बुद्धेश्वर चौराहा से आने वाले तिकोनिया तिराहा से  मोहान रोड/कटी बगिया होकर जा सकेंगे।
- रायबरेली की तरफ से आने वाले जुनाबगंज, कटी बगिया मोहान रोड या गोसाईगंज हैदरगढ़ होकर जा सकेंगे।

- सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज, जुनाबगंज, कटी बगिया  होकर जा सकेंगे।
- कमता शहीद पथ तिराहा फैजाबाद रोड से बाराबंकी के रामसनेही घाट से हैदरगढ़ गोसाईगंज, मोहनलालगंज होकर तरफ जा सकेंगे।
- फैजाबाद/बाराबंकी से आने वाले बाराबंकी में 10वीं वाहिनी पीएसी तिराहे से कुर्सी रोड, देवा तिराहा, इटौंजा होकर जा सकेंगे।

- बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहा से भारी वाहन महोना, इटौंजा, देवा रोड, 10वीं वाहिनी पीएसी तिराहा से रामसनेही घाट बाराबंकी होकर जा सकेंगे।
- सीतापुर की तरफ से आने वाला यातायात इटौंजा, कुर्सी रोड बाराबंकी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- सीतापुर/हरदोई रोड से आने वाले भारी वाहन दुबग्गा मोहान रोड या इटौंजा, कुर्सी रोड देवा, बाराबंकी होकर जा सकेंगे।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन बुद्धेश्वर, मोहान रोड, कटी बगिया या टैंपो स्टैंड बाईपास तिराहे से, आईआईएम भिठौली तिराहा से बाएं इटौंजा जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें