लखनऊ में सावन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एएसपी यातायात पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक, प्रत्येक सोमवार (22 व 29 जुलाई, 5 व 12 अगस्त) सभी शिवालयों व मंदिरों और प्रत्येक बुधवार (17, 24 व 31 जुलाई और 7 अगस्त ) को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर मोहान रोड पर मेले व भक्तों की भीड़ को देखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है।
एएसपी ट्रैफिक के मुताबिक , एंबुलेंस, दमकल गाड़ियों, स्कूल वाहन और शव वाहन को नहीं रोका जाएगा। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 0522 2481009, 1073, 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
देखें- इन रास्तों पर रहेगी रोक
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से किसी भी प्रकार का वाहन मंदिर की तरफ नहीं जाएगा।
- मनकामेश्वर मंदिर नदवा बंधा ढाल तिराहे से मंदिर की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- बुद्घेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
देखें- इन रास्तों का करें प्रयोग
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन रास्तों का करें प्रयोग
- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड से जाने वाले वाहन आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- मनकामेश्वर मंदिर से नदवा की तरफ जाने वाले वाहन हनुमान सेतु या बंधा रोड होकर जा सकेंगे।
- बुद्घेश्वर चौराहे से सर्विस रोड या ओवर ब्रिज के ऊपर से वाहनों के जाने की अनुमति होगी।