परेश, पंकज व पीयूष रस्तोगी के खिलाफ सिर्फ हजरतगंज थाने में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गोमतीनगर, विभूतिखंड, सुशांत गोल्फ सिटी व गोसाईंगंज में भी केस दर्ज हैं। वर्ष 2019 में कंपनी के एक अधिकारी को हजरतगंज पुलिस ने ‘आपरेशन 420’ के तहत गिरफ्तार किया था। इसके बाद कंपनी का कोई अन्य अधिकारी पुलिस के हाथ नहीं लगा। रोहतास की आकर्षक योजनाओं में कई रसूखदारों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया है। इसमें कई आईएएस, आईपीएस, सियासी दलों के बड़े नेता और न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। सभी ने रोहतास के मालिकों पर मुकदमा दर्ज कराया है।