फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आर्थिक तंगी के कारण रोहन ने रची थी लूट की साजिश

Thu, 04 Jun 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा इलाके में सोमवार रात स्टूडियो मालिक अशोक यादव और उनके कर्मचारियों से लूटपाट की साजिश अशोक के कर्मचारी रोहन ने आर्थिक तंगी के कारण रची थी। पुलिस ने रोहन और उसके दो साथियों विपिन व रामानुज को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया सामान, एक तमंचा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि रोहन के अनुसार उसकी कार अशोक यादव के पास गिरवी थी। रुपये की जरूरत पूरी करने के लिए उसने साथियों विपिन और रामानुज के साथ लूट की साजिश रची। रोहन के साथियों ने अशोक को जन्मदिन पार्टी में फोटोग्राफी के बहाने बुलाया। जब अशोक कर्मचारियों के साथ पहुंचे, तो बाइक सवार चार साथियों ने असलहे के बल पर लूटपाट की। घटना के समय रोहन भी अशोक की कार में मौजूद था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात रोहन और उसके दो साथियों विपिन व रामानुज को पकड़ा। डीसीपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें