फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखा चांद, ईद 14 को, चांद के दीदार को बेकरार रहीं रोजेदारों की निगाहें

Thu, 13 May 2021 01:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रमजान के  मुकद्दस महीने में  अल्लाह की रहमत हासिल करने और अपने गुनाहों की माफी के लिए पूरे महीने रोजे रखकर इबादत में गुजारने के बाद अब रोजेदारों को ईद का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद का चांद बुधवार को नहीं दिखा। अब ईद शुक्रवार को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली व शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बुधवार को इस्लामिक माह शव्वाल का चांद नहीं होने का एलान किया। मौलाना नकवी ने कहा कि 14 मई को पहली शव्वाल होगी व इंहेदामे जन्नतुल बकी 21 मई को होगा। 

विज्ञापन


रमजान के  मुकद्दस महीने में  अल्लाह की रहमत हासिल करने और अपने गुनाहों की माफी के लिए पूरे महीने रोजे रखकर इबादत में गुजारने के बाद अब रोजेदारों को ईद का इंतजार है। ईद का चांद देखने की उलमा की अपील के बाद शाम को मगरिब की नमाज के बाद रोजेदारों की निगाहें चांद के दीदार को बेकरार रहीं। हर कोई आसमान में टकटकी लगाए चांद की एक झलक पाने की जद्दोजहद में दिखाई दिया। 

मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास और मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने शाम को ईद का चांद न दिखने के एलान किया। इदारा शरिया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने भी ईद का चांद न होने का एलान किया। ईद का चांद न होने पर रोजेदार मायूस जरूर हुए लेकिन उन्हें इस बात की खुशी ज्यादा थी कि उन्हें एक दिन और इबादत करने और रोजा रखने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें