फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोबोटिक सर्जरी ने लाैटाई मासूम की मुस्कान, छह वर्षीय बच्चे की किडनी बचाई

विज्ञापन
सर्जरी करने वाली टीम और बच्चा अपने परिवार के साथ।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के चिकित्सकों ने किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे छह वर्षीय बच्चे को रोबोटिक सर्जरी के जरिये नया जीवन दिया है। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने पहली बार इस बच्चे की रोबोटिक असिस्टेड लेफ्ट पायलोप्लास्टी (गुर्दे की रोबोटिक सर्जरी) सफलतापूर्वक कर नई मिसाल कायम की है। कम चीरा, कम दर्द और तेजी से रिकवरी वाली रोबोटिक सर्जरी तकनीक अब बच्चों के इलाज में भी नई उम्मीद बन रही है।
विज्ञापन




रावतपार क्रिशगंज निवासी छह वर्षीय गुलाम जिलानी लंबे समय से तेज दर्द, बार-बार संक्रमण और अन्य समस्याओं से जूझ रहा था। कई अस्पतालों में इलाज के बावजूद राहत नहीं मिली। केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में जांच के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. जेडी रावत की देखरेख में बाएं गुर्दे में सूजन और गुर्दे-मूत्रनली के जोड़ पर रुकावट का पता चला।

आठ जून को बच्चे को भर्ती किया गया और 10 जून को डॉ. जेडी रावत के नेतृत्व में रोबोटिक पायलोप्लास्टी की गई। सर्जरी के दौरान रुकावट को दूर कर गुर्दे की कार्यक्षमता बहाल की गई। ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत तेजी से सुधरी और दो दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीम को कुलपति ने दी बधाई
ऑपरेशन टीम में डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. शोभा सिंह और डॉ. मनीष राजपूत शामिल रहे। एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. शशांक तथा नर्सिंग टीम में रीता, अंजू और संजय ने सहयोग किया। केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने टीम को बधाई दी।

सर्जरी करने वाली टीम और बच्चा अपने परिवार के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें