फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रात में फाॅल्ट और केबल जलने से सुबह तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में बीती मंगलवार रात को फॉल्ट व केबल जलने के कारण उपभोक्ताओं को सुबह तक बिजली के लिए तरसना पड़ा। साथ ही, इंदिरानगर स्थित विकास भवन भी एक घंटे तक बिना बिजली के रहा, जिससे कामकाज पर असर पड़ा।
विज्ञापन


यूपीआईएल उपकेंद्र के रानीगंज में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे 11 हजार वोल्ट के भूमिगत केबल में फॉल्ट आ गया जिससे करीब 1200 उपभोक्ता अंधेरे में हो गए। अधिशासी अभियंता आनंद प्रकाश ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे दो ट्रांसफार्मर की बिजली को दूसरे स्रोत से चालू कर घरों को रोशन किया गया। दो अन्य ट्रांसफार्मरों को चालू करने में सुबह के 4:30 बज गए। फॉल्ट को सही कराने के कारण इतना समय लगा।


उधर, अमीनाबाद उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि रात करीब 2 बजे भूसामंडी के पास एबीसी सर्किट में आग लग गई। इससे कुछ देर के लिए 11 हजार की लाइन को बंद किया गया था। बाद में जले सर्किट को अलग करके फीडर को चालू किया गया। नई एबीसी लाइन को बनाकर उसे चालू करने में सुबह के 4:10 बजे गए। तब तक वहां के उपभोक्ता भी मौके पर डटे रहे। बुधवार सुबह अचानक विकास भवन की बिजली गुल हो गई। इससे भवन में स्थित कार्यालयों में करीब एक घंटे तक कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां भी गुल हुई बिजली
- यूनिवर्सिटी उपकेंद्र से दोपहर 3:15 से शाम 4:45 बजे तक फैजाबाद रोड पर संकट।
- विपुलखंड तीन और चार में रात 8 से 9 बजे तक बिजली की आवाजाही।
- डालीबाग, तिलक मार्ग, रमइयाजीपुरम, वन विभाग कॉलोनी में आपूर्ति में अवरोध।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें