फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ट्रांसफार्मर फैक्टरी में कर्मचारियों को बंधक बनाकर 80 लाख का डाका, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

Sat, 27 Jan 2024 06:28 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित एक ट्रांसफॉर्मर फैक्टरी में डकैतों ने डाका डालकर 80 लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के चिनहट के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक ट्रांसफार्मर फैक्टरी में शुक्रवार रात असलहों से लैस डकैतों ने धावा बोल दिया। कर्मचारियों को मारपीट कर बंधक बनाया। फिर करीब 80 लाख रुपये का कॉपर गाड़ी में भर ले गए। पुलिस ने डकैती की एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संजीव अग्रवाल की चिनहट थाना क्षेत्र में देवा रोड पर बालाजी ट्रांसफार्मर नाम से फैक्टरी है। संजीव के मुताबिक फैक्टरी में शुक्रवार रात पांच मजदूर मौजूद थे। एक सिक्योरिटी गार्ड भी था। देर रात आठ-दस डकैतों ने फैक्टरी में धावा बोल दिया। गार्ड व मजदूरों को असलहे की नोक पर लेकर बंधक बनाया। दहशत फैलाने की लिए उनको पीटा भी।

ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस को 11 सीटें मिलने पर बोले अजय राय- ये अंतिम फैसला नहीं, बातचीत जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस में गठबंधन: गांधी परिवार के दखल के बाद तय हुईं 11 सीटें, अजय राय बोले-अभी बातचीत जारी




उसके बाद करीब 6500 किलो कॉपर का तार रिले गैस सिलेंडर व एक मजदूर का मोबाइल ले गए। पूरा माल एक ट्रक में लोड किया। डीसीपी पूर्वी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया है। प्रयास है कि जल्द आरोपी पकड़े जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें