फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला बैंककर्मी और लाइब्रेरी संचालक से लूट

Fri, 18 Oct 2024 06:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाइक सवार बदमाशों ने अलीगंज में जहां महिला बैंककर्मी की चेन लूट ली वहीं, हसनगंज में लाइब्रेरी संचालक का मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन


अलीगंज सेक्टर-जे स्थित आरबीआई स्टाफ क्वार्टर में बैंककर्मी योगिता किमतानी रहती हैं। उनके मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह पुरनिया रोड पर पैदल जा रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन व लॉकेट लूट लिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों की बाइक की नंबर प्लेट पर स्क्रैच थे। पीछे बैठा बदमाश टोपी पहने था। इंस्पेक्टर विनोद त्रिपाठी के मुताबिक ऐसी बाइकों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनकी नंबर प्लेट पर स्क्रैच हैं।

बाराबंकी के असंदरा निवासी अरविंद कुमार सिंह की अलीगंज सेक्टर-जे में लाइब्रेरी है। 14 सितंबर को वह शाम करीब साढ़े सात बजे लाइब्रेरी बंद कर लखनऊ विश्वविद्यालय जा रहे थे। रामकृष्ण मठ के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया। चीख पुकार सुन लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें