फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात मिनट ओवर स्पीड में दौड़ी रोडवेज बस, मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रोडवेज की बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगने के बाद चालकों की मनमानी पकड़ में आनी शुरू हो गई है। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से बसों की स्पीड पर नजर रखी जा रही है। रायबरेली डिपो की एक बस करीब सात मिनट तक ओवर स्पीड में हाईवे पर दौड़ी। बसों को अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलना है, लेकिन इस बस की गति 88.70 किलोमीटर प्रति घंटा मिली। मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को संबंधित चालक पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डिवाइस लगने के बाद अब बसों की ट्रैकिंग आसान हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से बसों की स्पीड पर नजर रखी जा रही है। गत बृहस्पतिवार को रायबरेली डिपो की यूपी 33टी 9152 ओवर स्पीड में पकड़ी गई। यह बस अपरान्ह 2.47 बजे से 2.54 बजे तक ओवर स्पीड में दौड़ी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ओवर स्पीड में बस चलाने वाले चालक पर कार्रवाई होगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें