फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम की बस का सफर होगा महंगा

Fri, 17 Jan 2014 09:55 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की बस का फरवरी से सफर महंगा हो जाएगा। इससे प्रदेश के 15 लाख यात्री प्रभावित होंगे। यात्री को 100 किलोमीटर तक सफर करने पर एक रुपये का अतिरिक्त बोझ सहन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके लिए निगम ने एक पैसा प्रति किलोमीटर प्रति सीट के हिसाब से साधारण बस का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) को सौंपा है।

प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद साधारण बस में किराये की गणना 79 पैसा प्रति किलोमीटर प्रति सीट के आधार पर होगी।

गौरतलब है कि निगम ने 30 हजार से अधिक कर्मियों को जनवरी की देय महंगाई भत्ते की बकाया किस्त नवंबर में जारी करने का निर्देश दिया था। महंगाई भत्ते की बकाया सात फीसदी किस्त से निगम पर सीधे दो करोड़ रुपये महीने का बोझ आ पड़ा।

निगम ने कर्मियों का भत्ता तो बढ़ा दिया, लेकिन इसकी भरपाई के लिए जनता की जेब काटने की खातिर किराया बढ़ाने का प्रस्ताव एसटीए को भेजा है।

परिवहन विभाग के सूत्रों ने बताया कि वित्त इकाई की तरफ से दिसंबर के अंतिम हफ्ते में भेजे गए किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर एसटीए ने कुछ बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने 16 जनवरी को आपत्तियों को दूर करके पुन: प्रस्ताव एसटीए को सौंप दिया। एसटीए इस प्रस्ताव को 31 जनवरी तक मंजूर कर देगी।

इस बढ़ोतरी से यात्री को 100 किमी तक के सफर में कम से कम एक रुपये अधिक देना होगा, जबकि 500 किलोमीटर तक के सफर में बढ़ी हुई राशि छह रुपये हो जाएगी।

रोजाना छह लाख की आमदनी
संचालन इकाई के एक प्रधान प्रबंधक ने बताया कि बस भाड़े में एक फीसदी की बढ़ोतरी किए जाने से रोजाना औसतन छह लाख रुपये की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

किराया बढ़ने से निगम पर महंगाई भत्ते का जो बोझ आ पड़ा उसका घाटा दूर हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें