विराट कोहली व यूपी डीजीपी ओपी सिंह।
- फोटो : amar ujala
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज के बाद यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेश वासियों के सामने रोड सेफ्टी चैलेंज पेश किया है।
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से इस चैलेंज में शामिल होने की अपील की है व ट्विीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें सीट बेल्ट और हेल्मेट न लगाने के अलग-अलग बहाने बताए जा रहे हैं।
डीजीपी ने अपील की है कि रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक करने के वीडियो या सेल्फी यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल और हैशटैग रोड सेफ्टी चैलेंज पर साझा करें और उसे स्वीकारने के लिए कम से कम पांच लोगों को टैग भी करें।
शाम चार बजे डीजीपी की ओर से पोस्ट किए गए इस ट्विीट को 10 हजार लोग देख चुके थे और बड़ी संख्या में लोग इस चुनौती को स्वीकारने की बात भी कह रहे थे।