फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोड इंजीनियरिंग से नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम, ऐसे बेहतर बनेगा यातायात

Fri, 30 Aug 2019 04:48 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व जाम मुक्त बनाने की कवायद में जुटा प्रशासन अब समस्या दूर करने के लिए रोड इंजीनियरिंग का सहारा लेगा। इसके तहत निर्धारित रूटों की वर्तमान डिजाइन में बदलाव लाकर ट्रैफिक को स्मूथ बनाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संयुक्त टीम संभालेगी। योजना के तहत चिह्नित रूट पर प्रस्तावित अधूरे निर्माण कार्य पूरे कराने, रोड पार्किंग दुरुस्त करने व सड़क पर अतिक्रमण की समस्या को भी नियमित निरीक्षण से खत्म कराया जाएगा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि चिह्नित रूटों को जाम मुक्त बनाने का काम जिला प्रशासन की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, एलडीए, लोक निर्माण व सिविल पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त समन्वय टीम करेगी। 

प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत रूट की डिजाइन में बदलाव कर चौराहे का घेरा छोटे करने अथवा डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने, जाम का कारण बनने वाले रोड कट बंद कराने, चौराहों पर जेब्रा लाइन खींच वाहनों को इसके पीछे खड़ा कराने जैसे काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


टीम द्वारा निर्धारित रूट को जाम मुक्त बनाने के लिए कराए जा रहे काम की साप्ताहिक स्टेटस रिपोर्ट भी डीएम कार्यालय को सौंपना होगा, ताकि कामकाज की रफ्तार में अड़ंगा लगाने वाली परेशानी को तुरंत दूर किया जा सके। समन्वय टीम में प्रशासन की तरफ से एडीएम सिटी पूर्वी की अगुवाई में सीओ ट्रैफिक, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जोनल अधिकारी नगर निगम व अधिशासी अभियंता एलडीए जिम्मेदारी संभालेंगे। 

सर्वे में चिह्नित हुए जाम वाले 14 प्रमुख रूट 

ट्रैफिक पुलिस द्वारा सर्वे बाद तैयार रिपोर्ट में जाम से जूझ रहे वाले शहर के 14 प्रमुख मार्गों को चिह्नित किया गया है। इसमें चारबाग स्टेशन के बाहर आटो व बेतरतीब खड़ी सिटी बसों को तो हुसैनगंज चौराहे पर अनियंत्रित ट्रैफिकिंग व्यवस्था को जाम का कारण माना गया। 

मवैया के पास गड्ढायुक्त सड़क तो अवध चौराहा व स्मृति उपवन चौराहे में रोड इंजीनियरिंग की खामी मिली है। यहां आवश्यकता से बढ़े चौराहों के घेरे को जाम का कारण बताया गया।

इसके साथ ही बर्लिंग्टन चौराहे पर सभी दिशाओं से आने जाने वाले बेतरतीब वाहनों व सड़क किनारे आटो टैक्सी की पार्किंग, हजरतंगज चौराहे पर वाहनों की भारी भीड़, अशोक मार्ग पर प्रमुख सरकारी कार्यालयों में आने जाने वाले कर्मचारियों की भीड़ व सड़क किनारे लगे खान पान सामग्री के ठेले पीक ऑवर में जाम को कई गुना बढ़ा रहे हैं।

इसके साथ ही गोमती नगर, इंदिरा नगर, निशांतगंज, चौक चौराहा, डालीगंज पुल, शहीद स्मारक, आईटी चौराहा व ठाकुरगंज रूट पर भी सड़क किनारे अतिक्रमण, अवैध रोड कट, छोटी ऊंचाई के रोड डिवाइडर को जाम की परेशानी का कारण माना गया है।
विज्ञापन

ऐसे बेहतर बनाएंगे यातायात 

  • शहर के हर प्रमुख मार्ग पर चिह्नित होंगे पीक ऑवर में ट्रैफिक जोन
  • प्रमुख मार्गों पर स्कूलों में छुट्टी के समय एकल मार्ग व्यवस्था 
  • ट्रैफिक लोड कम करने को प्रमुख मार्गों पर नई डायवर्जन व्यवस्था
  • ट्रैफिक लोड परख कर प्वाइंट वाइज होगा सड़क का चौड़ीकरण
  • बड़े गोलाकार घेरे के चौराहा छोटे कम घेराकार गोले में बदलेंगे  
  • ट्रैफिक सिग्नल का संचालन केंद्रीयकृत कंट्रोल कक्ष के माध्यम से 
  • चौराहा से दूर सिटी बस व ऑटो, टैक्सी स्टॉपेज, नियमित हटेगा अतिक्रमण   
  • गड्ढायुक्त व जर्जर सड़कों की नियमित मरम्मत, निगरानी दस्ता बनेगा 
  • नियमित होंगे यातायात नियमों की जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम
  • भूमिगत वाहन पार्किंग स्थल से जुड़े क्षेत्रों में लगेगा रोड पार्किंग पर प्रतिबंध
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें