लखनऊ। आईटी चौराहे के पास विश्वविद्यालय मार्ग पर राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के सरकारी आवास के सामने मंगलवार देर रात अचानक सड़क धंस गई। मौके पर हुए 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि मेट्रो पिलर के पाइप से पानी के रिसाव के कारण सड़क धंसी। हालांकि, मेट्रो प्रशासन ने इससे इन्कार किया है
हादसे में नितिन मिश्रा व उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को गड्ढे से निकालकर पुलिस की मदद से केजीएमयू में भर्ती कराया। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम ने बुधवार को सड़क की मरम्मत करवाई। इस कारण शाम पांच बजे तक यहां ट्रैफिक डायवर्ट रहा।
एक साल पहले भी धंसी थी सड़क
नगर निगम के सहायक अभियंता विकास सिंह ने बताया कि सड़क धंसने की असली वजह का पता नहीं चला है। गड्ढे की खोदाई में मैनहोल चैंबर में कोई रिसाव नहीं मिला है। इसी जगह पर एक साल पहले भी सड़क धंसी थी। हालांकि, तब कोई हादसा नहीं हुआ था। उस समय भूमिगत बिजली केबल से सीवर लाइन डैमेज हुई थी। इस जगह पर गहरा भूमिगत नाला, सीवर मैनहोल का चैंबर और बिजली केबल के अलावा मेट्रो की बड़ी फाउंडेशन भी है। ऐसे में कहना मुश्किल है कि किस वजह से सड़क धंसी। लोक निर्माण विभाग की टीम आने से पहले ही नगर निगम ने गड्ढे को पाट दिया। इसके बाद पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम ने गिट्टी आदि डालकर सड़क को सही किया। विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ का कहना है कि मेट्रो पिलर के रास्ते हो रहे पानी के रिसाव के कारण हादसा हुआ है।
कोट
मेट्रो पिलर के रास्ते हो रहे भूमिगत जल के रिसाव के कारण सड़क धंसी है। पूर्व में भी इसी वजह से ऐसा हो चुका है। मेट्रो प्रबंधन को समस्या का समाधान कराने के लिए पत्र भेजा गया है।
- सत्येंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
-
कोट
पिलर से बारिश का पानी गिरा होगा। जिस तरह से बारिश का पानी सड़क पर बहता है वैसे ही मेट्रो का भी बहता है। ऐसे में यह कहना सही नहीं है कि मेट्रो के पिलर से हुए जल रिसाव के कारण हादसा हुआ।
- पंचानन मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी, मेट्रो
आईटी चौराहे के पास सड़क पर हुए गड्ढे को भरा गया।