फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादर चढ़ाने जा रहे थे, मच गई चीख-पुकार

Sun, 21 Dec 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक खरीदने के बाद मजार पर चादर चढ़ाने गए अकीकतमंदों का ट्रक कोहरे व खराब सड़क के कारण शुक्रवार की देर रात कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव के पास पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव उरगांव निवासी आजाद मंसूरी व ताजुद्दीन ने साझे में एक पुराना ट्रक लिया था। शुक्रवार को दोनों ही परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ हमीरपुर के कम्हरिया बाबा की मजार के पास चादर चढ़ाने गए थे।

चादर चढ़ाने के बाद वह सभी अकीकदमंद ट्रक में पीछे बैठकर वापस घर आ रहे थे। शुक्रवार की देर रात तकरीबन दो बजे जब ट्रक कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव के शहादतपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी कोहरे के कारण उखड़ी सड़क को चालक बशीर देख नहीं सका और ट्रक खंदक में पलट गया।
विज्ञापन


हादसे से चीख पुकार मच गई। ट्रक में पानी भरने के कारण मजहर हुसैन (5), उसकी मां अनीसा (30) व दादी बतूलन (60) निवासी उरई, शकीना (70) , रसूलन (65), बतूलन (65) सहित छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें