अभ्यर्थियों का केंद्र आवंटन कंप्यूटर रैंडमाइजेशन से किया गया है। ई प्रवेश पत्र को ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) आधारित सत्यापन प्रक्रिया से जोड़ा गया है। प्रवेश के समय बायोमीट्रिक सत्यापन और फेस रिकग्निशन से अभ्यर्थी की पहचान की जाएगी। अभ्यर्थियों की तलाशी की जिम्मेदारी पुलिस बल और कार्यदायी संस्था साझा रूप से निभाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, दो सह केंद्र व्यवस्थापक तथा प्रशिक्षित अंतः परीक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एलआईयू व एसटीएफ भी परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं।