फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया की ओपीडी में सिर्फ परिवार का टोकन ले सकेंगे संविदा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी में संविदा कर्मचारी अब सिर्फ अपने परिवार के लोगों को ही टोकन दिला सकेंगे। अभी तक कर्मचारी अपने परिचितों को भी टोकन दिला रहे थे। एक ही दिन में कई कर्मचारी कई परिचितों को टोकन दिला रहे थे, इसलिए इस पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सिर्फ संविदा कर्मचारी के परिवारीजनों के लिए ही टोकन जारी किया जाएगा। इससे इतर किसी को भी स्टाफ काउंटर से ओपीडी टोकन जारी नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर संविदा कर्मचारियों का कहना है कि ओपीडी टोकन जारी करने से पहले रजिस्टर पर जरूरी जानकारी दर्ज कराने के बाद ही टोकन जारी किया जाता है। किसी कर्मचारी को ज्यादा टोकन लेने पर जवाब देना पड़ता है। सभी काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। काउंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों का मोबाइल जमा कराया जा रहा है। यह सिर्फ अपमानित करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें