फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद 13 को करेगा सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

Sun, 05 Jan 2014 11:13 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 13 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की घोषणा की है।
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि उस दिन राज्यपाल को ज्ञापन देकर उनसे गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने और घटतौली रोकने के लिए दखल देने की मांग की जाएगा।

रालोद मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में मुन्ना सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने किसानों की समस्याओं से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है।

चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ऋण स्वीकृत होने के बाद भी गन्ना किसानों को पिछले साल का बकाया नहीं दिलाया गया। चालू सीजन में मिलें जानबूझकर कम क्षमता से चल रही हैं।
विज्ञापन


किसान गेहूं बोवाई के लिए खेत खाली नहीं कर पाए हैं। जीरो कोड पर दूसरे क्षेत्रों के गन्ने की सस्ती दर पर अवैध खरीद हो रही है।

पूरा मामला विभागीय अफसरों की जानकारी में है लेकिन कोई इसे रोकने की पहल नहीं कर रहा है। घटतौली से किसान त्रस्त हैं। इसके लिए किसी भी जिले में अभियान नहीं चला।
विज्ञापन


गन्ना किसानों के शोषण के खिलाफ 12 जनवरी को गोंडा की मैजापुर चीनी मिल का घेराव कर एक मुश्त भुगतान के लिए बाध्य किया जाएग।

चौहान ने कहा, सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है न ही कानून व्यवस्था संभाल पा रही है। क्रय केंद्रों पर बदइंतजामी की वजह से किसानों को धान बेचने में भी पसीने आ रहे हैं।

प्रदेश सरकार किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य देने में नाकाम रही है। एक तरफ सरकार सैफई में जश्न मना रही है और दूसरी तरफ ठंड से मौतें हो रही हैं।

रालोद अध्यक्ष ने इलाहाबाद में छात्रों की बेरहमी से पिटाई की निंदा की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की भी मांग की।

इस मौके पर अनिल दुबे, राकेश कुमार सिंह मुन्ना, हाजी वसीम हैदर और प्रो. यज्ञदत्त शुक्ल मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें