फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रालोद नेता बोले - किसानों की समस्याओं और एमएसपी को लेकर सरकार से वार्ता जारी रहेगी

Sat, 09 Mar 2024 04:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय लोकदल के नेता ने कहा कि पार्टी किसानों का मुद्दा उठाती रहेगी। हम न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर भी बात करते रहेंगे।
विज्ञापन
रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन त्रिलोक त्यागी ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश कार्यसमिति ने दो सीटों पर पार्टी प्रत्याशी व अन्य सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी को जिताने का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से हमारे प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष से हमारे जिला अध्यक्ष समन्वय करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पास किया है।

उन्होंने कहा कि हमारा एक एक कार्यकर्ता और किसान इस निर्णय से खुश है इसलिए वह पूरी तन्मयता से एनडीए प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेगा। किसानों की समस्या व न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के सवाल पर त्यागी ने कहा कि किसानों की समस्या के समाधान और एमएसपी के लिए सरकार से बात जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद किसानों के मुद्दे शुरू से अंत तक उठाता रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमएलसी की एक सीट पर रालोद चुनाव लड़ रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें