फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा : खतौली उपचुनाव को लेकर रालोद ने चुनाव आयोग से शिकायत की

Sun, 04 Dec 2022 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अनिल दुबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा खतौली चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिसंबर की शाम पांच बजे रालोद चुनाव कार्यालय पुलिस प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया, जबकि भाजपा का मुख्य कार्यालय घंटाघर खतौली में अभी भी खुला है।
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद ने आरोप लगाया है कि भाजपा खतौली उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर  रही है। इसके लिए रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन


अनिल दुबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा खतौली चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिसंबर की शाम पांच बजे रालोद चुनाव कार्यालय पुलिस प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया, जबकि भाजपा का मुख्य कार्यालय घंटाघर खतौली में अभी भी खुला है। जबरन मतदाताओं को डराया और धमकाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी जनसभा की जोकि आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें