फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऋषि यादव और मिराया अग्रवाल ने जीते दोहरे खिताब

Sat, 18 Oct 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बालिका एकल की विजेता उपजेता खिलाड़ी पुरस्कारों के साथ
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव व मिराया अग्रवाल ने आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए एकल व युगल दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम कर लिए। ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित प्रतियोगिता के बालिका एकल फाइनल में सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल ने कर्नाटक की आद्या चौरसिया को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

मिराया ने पहला सेट आसानी से जीता और दूसरे सेट में भी सटीक रणनीति से बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय दिल्ली की स्नेह नंदल को हराकर उलटफेर करने वाली आद्या ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए, लेकिन मिराया के आत्मविश्वास के आगे टिक नहीं सकीं। इससे पूर्व मिराया ने दिल्ली की मानवी राठी के साथ बालिका युगल का खिताब भी अपने नाम किया था।
बालक एकल का खिताब तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव ने आठवीं वरीय उत्तर प्रदेश के सानिध्य द्विवेदी को 5-7, 6-3, 7-6(4) से हराया। साढ़े तीन घंटे तक चले रोमांचक फाइनल में पहला सेट सानिध्य ने कड़े संघर्ष के बाद जीता। वहीं दूसरे सेट में ऋषि ने शानदार वापसी की और जीत से बराबरी की। तीसरे व निर्णायक सेट में एक-एक अंक के लिए संघर्षपूर्ण टक्कर में ऋषि भारी पड़े और टाईब्रेक में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बालक युगल फाइनल में उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव व सानिध्य द्विवेदी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के अनुज कुमार व अनुरुद्ध कुमार को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रिटायर्ड जस्टिस एआर मसूदी और विशिष्ट अतिथि एडीजी (प्रशिक्षण) मुख्यालय लखनऊ डाॅ. बीडी पॉल्सन (आईपीएस) ने पुरस्कार वितरित कर विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, शालीमार ग्रुप के निदेशक अनवर रिजवी, इरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक ख्वाजा सैयद फैजी यूनुस, एसडीएस के संस्थापक सदस्य सौरभ चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें