फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महंगाई के बावजूद सोने-चांदी की ललक बरकरार

Sat, 18 Oct 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमतीनगर ​स्थित सराफा दुकान में सोने की मूर्तियां।
विज्ञापन
लखनऊ। धनतेरस और दीपावली पर महंगे भाव के बावजूद भी खरीदारों में सोने-चांदी की ललक कम नहीं हुई है। महंगाई के बावजूद खरीदारों में सोने के हल्के से लेकर भारी गहने पसंद किए जा रहे हैं। भारी गहनों में फिगलैरी, टर्की, टेंपल, एंटीक और कलकत्ता डिजाइन की मांग है, तो हल्के गहनों में पेंडेंट, डायमंड सेट और अन्य लाइटवेट ज्वैलरी पसंद की जा रही हैं। इन गहनों की कीमत चार लाख से लेकर 30 लाख रुपये तक है। कारोबारी बताते हैं कि पिछले साल 16 अक्तूबर को जो सोना 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था वह इस साल 17 अक्तूबर को 1,37,000 रुपये में हो गया है। एक साल में ही सोने पर 57700 रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


सोने और चांदी के लक्ष्मी-गणेश लुभा रहे

हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स, गोमतीनगर के एमडी अंकुर आनंद बताते हैं कि बाजार में चांदी के आकर्षक लक्ष्मी गणेश, कुबेर, कछुआ, शिवलिंग हैं जिन्हें ग्राहक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा कॉर्पोरेट गिफ्टिंग में इस बार चांदी के सिक्कों के बड़े ऑर्डर हैं। सोने की आकर्षक लक्ष्मी गणेश, भगवान राम और विष्णु की मूर्ति आई हैं। इनकी कीमत 4 लाख से लेकर 1.26 करोड़ तक है। नई-नई डिजाइन व आकर्षक ऑफर की वजह से पिछले साल के मुकाबले 35 प्रतिशत नए ग्राहक बढ़े हैं। (संवाद)

गोमतीनगर स्थित सराफा दुकान में सोने की मूर्तियां।

गोमतीनगर स्थित सराफा दुकान में सोने की मूर्तियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें