मुजफ्फरनगर दंगे में जेल में बंद किए गए मुस्लिमों के पक्ष में प्रदर्शन्ा कर रहे 'रिहाई मंच' की जनसुनवाई शनिवार को रोक दी गई।
प्रशासन ने बिना कोई ठोस वजह बताए वेन्यू पर ताला लगा दिया। खास बात यह है कि शुक्रवार तक इस जनसुनवाई के लिए प्रशासन ने हरी झंडी दे रखी थी।
सूत्रों की मानें तो रिहाई मंच मुजफ्फरनगर दंगे में जेल में बंद मुस्लिम युवकों को रिहा करने की मांग कर रहा है।
पढ़ें- ‘हिम्मत है तो मुजफ्फरनगर आकर दिखाएं आजम’
इसी सिलसिले में शनिवार सुबह 10 बजे कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में एक जनसुनवाई होनी थी।
मंच से जुड़े कार्यकर्ता जब वहां पहुंचे तो उन्हें ताला लटका मिला। कार्यकर्ताओं ने जब डीएम से बात की, तो उन्हें सिर्फ इतना बताया गया कि जनसुनवाई नहीं हो सकती।
पढ़ें- दंगों के बाद अब महापंचायत की महाचुनौती
हालांकि, जिला प्रशासन ने उन्हें कैसरबाग से विधान सभा तक शांति मार्च करने की अनुमति दे दी। कहीं कोई अनहोनी न हो जाए इसलिए फोर्स के अलावा कई बड़े अधिकारी भी शांति मार्च में हैं।