फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही नीयत, ईमानदारी व लगन हैं सफलता के मूल मंत्र: किरण बेदी

विज्ञापन
कार्यक्रम में किरण बेदी के प्रबंधन मंत्र को ध्यान से सुनतीं महिला उद्यमी। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। फिक्की फ्लो के ‘चेंज ऑफ गार्ड’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी ने महिला उद्यमियों को सफलता के लिए सही नीयत, ईमानदारी और निडरता के साथ जमीन पर काम करने की सीख दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार को 10 में 10 अंक दिए।
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित एक होटल में सोमवार को आयोजित फ्लो के लखनऊ चैप्टर के कार्यक्रम में किरण बेदी ने कहा कि जिसकी नीयत साफ होती है, उसे केवल भगवान से डर लगता है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महिला पुलिसकर्मियों की संख्या पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और कल्याण पर लगातार ध्यान देना जरूरी है। राज्यसभा में राघव चड्ढा से जुड़े मुद्दे पर टिप्पणी करने से उन्होंने इन्कार करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में उनकी कोई रुचि नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान नई चेयरपर्सन सिमरन साहनी और सीनियर वाइस चेयरपर्सन देवांशी सेठ के साथ संवाद में उन्होंने महिला उद्यमियों से लोगों के साथ मानवीय जुड़ाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही महिला उद्यमियों को मैन्युफैक्चरिंग में नए आइडियाज अपनाने, आयात के विकल्प खोजने और नए उत्पाद विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गाड़ी का चालान काटने के बाद उन्हें व्यापक पहचान मिली।
विज्ञापन


सिमरन साहनी को फ्लो लखनऊ की कमान
कार्यक्रम में ‘चेंज ऑफ गार्ड’ के तहत तत्कालीन चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा गर्ग की मौजूदगी में सिमरन साहनी को नई चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी। सिमरन साहनी ने देवांशी सेठ और निवेदिता सिंह सहित नई टीम का परिचय कराया। इस अवसर पर फ्लो की ओर से 10 कैदियों के बच्चों की शिक्षा के समर्थन की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में किरण बेदी के प्रबंधन मंत्र को ध्यान से सुनतीं महिला उद्यमी। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें