फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऋभव सरोहा और आरव ने जीती युगल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उभरते हुए टेनिस सितारे ऋभव सरोहा आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट में दोहरे खिताब के करीब पहुंच चुके हैं। विजयंत खंड स्थित मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में खेले जा रहे टूर्नामेट में ऋभव सरोहा ने आरव चावला के साथ शुक्रवार को जोड़ी बनाकर खेलते हुए लक्ष्यवर्धन व परंजय सिवाच को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से मात देकर बालक युगल की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने बालक एकल सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय ओम पटेल के खिलाफ उलटफेर किया और रोमांचक मुकाबले को 6-4, 7-5 से जीत फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में उनका मुकाबला क्वालिफायर पार्थिव नल्लागुंडला से होगा।

बालिका एकल के सेमीफाइनल में तीसरी वरीय भारत की कार्तिका पद्मकुमार व चौथी वरीय हर्षा कार्तिका ओरुगांती ने फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा बालिका युगल के फाइनल में एंजल पटेल व रिद्धि शिंदे की जोड़ी ने अक्षिता अंतिल व शेरी शर्मा को कड़े मुकाबले में 6-3, 7-5 से हराया।
विज्ञापन


बालक एकल के दूसरे सेमीफाइनल में पार्थिव नल्लागुंडला का सामना श्रेयंत महंतेशा से हुआ। एकतरफा मुकाबले में पार्थिव ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक जड़ते हुए 6-4, 6-1 से शानदार जीत दर्ज की। बालिका एकल के पहले सेमीफाइनल में चौथी वरीय भारत की हर्षा कार्तिका ओरुगांती ने छठीं वरीय तेजस्वी मन्नेनी को 6-4, 6-2 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय भारत की कार्तिका पद्मकुमार ने हमवतन नीशा एंजा को 6-4, 6-1 से पराजित किया।

युगल मुकाबलों के विजेताओं को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नवनीत सहगल (सेवानिवृत्त आईएएस) ने पुरस्कृत किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल सहित आयोजन समिति के चेयरमैन कर्नल नरेश रजोरा, कोषाध्यक्ष बीसी तिवारी, पूर्व डेविस कप खिलाड़ी सिद्धार्थ विश्वकर्मा और आयोजन सचिव समित केसरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें