फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ria Murder: लग्जरी लाइफ स्टाइल और महंगे शौक ने कराया कातिल से प्यार, महंगे बार में जाने का था शौक

Sat, 19 Aug 2023 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हर पार्टी का अलग-अलग ड्रेस कोड बना रखा था। इसी शौक ने उसकी मुलाकात अपने कातिल ऋषभ सिंह भदौरिया से कराई। रिया का इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड अकाउंट है।
विज्ञापन
रिया गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिया गुप्ता लग्जरी लाइफ स्टाइल, महंगे पब व बार जाने की शौकीन थी। हर पार्टी का अलग-अलग ड्रेस कोड बना रखा था। इसी शौक ने उसकी मुलाकात अपने कातिल ऋषभ सिंह भदौरिया से कराई। रिया का इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड अकाउंट है। उसके 11 हजार से अधिक फाॅलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर बार व पब की पार्टियों की वीडियो पोस्ट करती थी। उसने मंगलवार को लग्जरी कार में बैठकर एक वीडियो बनाया। जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

विज्ञापन


इसके अलावा कई वीडियो में वह स्विमिंग पुल में नहाते हुए दिख रही है, तो किसी में हुक्के के धुएं का छल्ला बनाती हुई। ऑडी व बीएमडब्ल्यू की गाड़ियों के अलावा स्टाइलिश युवकों के साथ के वीडियो भी हैं। इन वीडियो पर एक हजार से अधिक लाइक व कमेंट हैं।

बेलौस व बेबाक बातचीत से होती रही दोस्ती

रिया अक्सर रात में महंगे होटलों व बार में पार्टियों में जाती थी। जो भी दोस्ती का हाथ बढ़ाता। उससे बेबाक बातचीत करती थी। रिया के इसी व्यवहार के कारण ऋषभ से उसकी दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


दिल व दिमाग में उतार दी गोली

पुलिस की पूछताछ में ऋषभ ने बताया कि रिया ने कुछ दिनों से उसका दिल व दिमाग दोनों खराब कर दिया था। इसी कारण वह उससे दूरी बनाना चाहता था, लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी हरकतों ने इतना तंग कर दिया कि उसकी हत्या का इरादा बना लिया। 

ऋषभ ने आगे पुलिस को बताया कि उसने ठान लिया था कि रिया के दिल व दिमाग में ही फायर करेगा। इसीलिए उसने एक गोली सिर में तो दूसरी सीने में मारी थी। दो गोलियों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। एक गोली सिर पर बाएं आंख के ऊपर लगी जो पिछले हिस्से को चीरती हुई निकल गई। दूसरी गोली बाएं सीने में ऊपर से नीचे की तरफ गई और फेफड़े के पार हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें