फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रु संपत्तियों की रिवाइज्ड किराया दर न वसूलना अब पड़ेगा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम नाराज, जिम्मेदारों को दी कड़ी चेतावनी, शत्रु संपत्तियों का रिवाइज्ड किराया न वसूलना पड़ेगा भारी
विज्ञापन

चेतावनी बाद भी शत्रु संपत्तियों की रिवाइज्ड किराया दर की वसूली न करना अब जिम्मेदारों को भारी पड़ेगा।
तहसील स्तर पर नई किराया दरों की वसूली में बरती जा रही सुस्ती पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा कि एक माह में रिवाइज्ड किराया दर की बकाया वसूली न करने वाले एसडीएम व तहसीलदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
इसके साथ ही संशोधित नियमावली के तहत नीलामी के पहले चरण में प्रशासन मोहनलालगंज बीकेटी और सरोजनीनगर तहसीलों की कृषि कार्य में चिह्नित 16 शत्रु संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया जल्दी शुरू करेगा।
इसके लिए तहसीलवार स्तर पर तैयार चिह्नित शत्रु संपत्तियों की सूची अनुमोदन के बाद अनुमति के लिए शत्रु अभिरक्षण इकाई भारत सरकार को भेजी गई है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी व एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले सदर तहसील में ही 50 से अधिक आवासीय व व्यवसायिक उपयोग की शत्रु संपत्तियां चिह्नित हैं, जिनमें नया रिवाइज्ड किराया दर लागू न हो पाने के कारण इन पर काबिज कब्जेदार अभी भी किराया के एवज में नाममात्र की राशि चुका रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें