फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत अधिकारी की पत्नी से रिश्वत मांगने पर समीक्षा अधिकारी निलंबित, कार्रवाई के निर्देश

Fri, 12 Jul 2019 12:21 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Bribe
विज्ञापन
सचिवालय प्रशासन विभाग ने दिवंगत समीक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव की पत्नी से अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन और ग्रेच्युटी भुगतान के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में समीक्षा अधिकारी शिव कुमार भौतिया को निलंबित किया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता ने भौतिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन को देने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


सचिवालय में कार्यरत समीक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव का 6 दिसंबर 2018 को निधन हो गया है। जितेंद्र की पत्नी गीता यादव ने मृतक आश्रित के रूप में नौकरी के साथ लंबित भुगतान, पेंशन, अवकाश नकदीकरण, जीपीएफ और सामूहिक बीमा राशि के लिए आवेदन किया। 

समीक्षा अधिकारी (लेखा) शिवकुमार भौतिया ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने और भुगतान कराने के बदले गीता यादव से मोबाइल फोन पर रिश्वत की मांग की। लंबे समय तक गीता और उनके परिवार के सदस्यों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया। अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता ने शिकायत मिलने पर तुरंत शिव कुमार को निलंबित करने, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें