फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर दिल्ली-लखनऊ के बीच रिवर्स शताब्दी

Thu, 16 Oct 2014 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर दिल्ली से लखनऊ के बीच यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। बुधवार को उत्तर रेलवे मुख्यालय ने 21 से 26 अक्तूबर तक नई दिल्ली से लखनऊ के बीच रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस चलाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इन दिनों में इस ट्रेन से नौ हजार यात्रियों को लखनऊ से नई दिल्ली के बीच आवागमन को सीटें उपलब्ध होंगी। इस ट्रेन से यात्रा के लिए बुधवार को बुकिंग भी शुरू हो गई।

उत्तर रेलवे मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस में एसी चेयरकार की 11 और एसी प्रथम श्रेणी की एक बोगी होगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन का संचालन नई दिल्ली से लखनऊ के बीच 21, 22, 24, 25 और 26 अक्तूबर को किया जाएगा। ट्रेन संख्या-04438 दिल्ली से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ रात 10:05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन-04437 रिवर्स शताब्दी लखनऊ से सुबह 5:20 बजे चलकर दोपहर 1:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

सीनियर डीसीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस के लिए एलएचबी श्रेणी की नई बोगियों का रैक लखनऊ आ चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

इन ट्रेनों में लगेगी अतिरिक्त बोगियां

रेलवे ने भीड़ को देखते हुए कृषक और गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट में अतिरिक्त बोगी लगाने का भी निर्णय लिया है।

जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि कृषक एक्सप्रेस में 17 और 18 अक्टूबर को स्लीपर श्रेणी की अतिरिक्त बोगी लगेगी।
गोरखपुर एलटीटी में भी इन दोनों दिन स्लीपर की बोगी जोड़ी जाएगी।
 
वहीं परिवहन निगम ने त्यौहार को देखते हुए करीब तीन हजार बसों की व्यवस्‍था की है। इस दौरान लखनऊ से दिल्ली का किराया 726 रुपए होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें