फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वापसी शुरू, दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग

विज्ञापन
ट्रेन में भीड़।
विज्ञापन
लखनऊ। दीपोत्सव के बाद यात्रियों की वापसी शुरू हो गई है। इसी के साथ छठ पर्व पर घर आने वालों की भीड़ भी ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों में उमड़ने लगी है। बृहस्पतिवार से भीड़ और बढ़ने की संभावना है। दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। तत्काल कोटे में भी राहत नहीं है। महंगी चेयरकार और स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस में 12, 13 और 14 नवंबर तक रिग्रेट है। गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में 12 नवंबर को रिग्रेट और 13 व 14 नवंबर को 39 व 43 वेटिंग है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में इन तारीखों पर 70, 79 और 67, जबकि थर्ड एसी में 30, 34 और 76 वेटिंग चल रही है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 63, 71 और 75, थर्ड एसी में 49, 35 और 49 वेटिंग है। एलटीटी त्योहार स्पेशल और गोरखपुर-एलटीटी पूजा स्पेशल में भी सीटें फुल हैं। हालांकि, गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल में 12 नवंबर को स्लीपर में 222 और थर्ड एसी इकोनॉमी में 258 सीटें खाली थीं।
दिल्ली रूट पर डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में बृहस्पतिवार को 17 वेटिंग है, जबकि शुक्रवार को 236 सीटें खाली हैं। तेजस एक्सप्रेस में 12 से 14 नवंबर तक चेयरकार में 39, 27 और 55 व एग्जीक्यूटिव में 15, 15 और 20 वेटिंग है। शताब्दी की चेयरकार में 48, 37 और 85 तथा वंदे भारत में 53, 26 और 62 वेटिंग चल रही है। लखनऊ मेल की स्लीपर में भी 115, 87 और 119 वेटिंग है। एसी एक्सप्रेस, कैफियात, गोरखधाम, वैशाली और काशी विश्वनाथ समेत अन्य ट्रेनों में भी सीटों की किल्लत है।
विज्ञापन

रविवार तक रह सकती है मारामारी
दिल्ली और मुंबई रूट पर कन्फर्म टिकटों के लिए रविवार तक मारामारी रहने की संभावना है। ट्रेनों में सीटें नहीं मिलने से यात्रियों को शेयरिंग टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। ब्ला कार जैसी सेवाओं में दिल्ली का किराया सामान्य दिनों के 1,000 से 1,200 रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,800 से 2,000 रुपये तक पहुंच गया है।

ट्रेन में भीड़।

ट्रेन में भीड़।

ट्रेन में भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें