फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूध में पानी मिलाने के विरोध पर सेवानिवृत्त फौजी और बेटे को पीटा

Mon, 09 Feb 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सेवानिवृत्त फौजी ब्रजेश कुमार सैनी।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग राजीवनगर घोसियाना में शुक्रवार सुबह दूध में पानी मिलाने का विरोध करने पर सेवानिवृत्त फौजी और उनके बेटे की दबंगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बेटे के हाथ की हथेली फ्रैक्चर हो गई, जबकि पिता के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ब्रजेश कुमार सेना से सेवानिवृत्त नायब सूबेदार हैं और परिवार के साथ सेक्टर-5डी में रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने बेटे दीपक के साथ दूध लेने गए थे। आरोप है कि दूध में पानी होने की शिकायत करने पर दूध विक्रेता सानू और लाला ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद छह से अधिक लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। मोहल्ले के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें