फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम में दो करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

विज्ञापन
विधायक ने किया ​शिलान्यास।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार इलाके में लोक निर्माण विभाग शुक्ला चौराहे से अंग्रेज फार्म तक करीब दो किमी लंबी सड़क बनाएगा। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने रविवार को इसका शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि काफी समय से यह सड़क जर्जर अवस्था में थी। जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी, मंडल महामंत्री नीलिमा त्रिपाठी, किशन पाल, पार्षद राकेश मिश्र, पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, विनोद यादव,अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे।

विधायक ने किया शिलान्यास।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें