फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त नायब सूबेदार ने कुत्ते को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में बृहस्पतिवार दोपहर सेवानिवृत्त नायब सूबेदार ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से कुत्ते को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। मामले में आसरा द हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट की तहरीर पर पारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक आरोपी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार जंगली अंसारी वर्तमान में सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड है। उसने बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे आगरा एक्सप्रेस-वे जीरो पॉइंट के पास कुत्ते को गोली मारी, जो उसकी गर्दन पर लगी। अस्पताल में कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी की बंदूक कब्जे में ली गई है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें