फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाबू स्टेडियम की नेहा सिंह ने जीता कांस्य

विज्ञापन
मेडल के साथ नेहा सिंह। 
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की प्रशिक्षु नेहा सिंह ने शुक्रवार को यूपी स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीत कर नया इतिहास रचा। नौ जनवरी से 14 जनवरी तक गाजियाबाद में आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में नेहा ने 48 किग्रा भार वर्ग (जूनियर एवं सीनियर महिला वर्ग) में 57 किग्रा स्नैच एवं 70 किग्रा क्लीन एंड जर्क, कुल 127 किग्रा भार उठाया। इससे पहले भी नेहा राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। बाबू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग कोच अरविंद कुशवाहा ने बताया कि यूपी स्टेट (सब जूनियर, जूनियर और सीनियर) वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पहले दिन ही नेहा ने दमदार प्रदर्शन किया। अभी अरुंधती अतुल राजे, दीक्षा सिंह, काजल, चाहत मौर्या, रुचि चौरसिया, कल्पना यादव, तनिष्का कनौजिया, पीयूष यादव, हिमांशु चौधरी, बृजेश विश्वकर्मा, सतपाल मौर्या, निकित कुमार भी प्रतियोगिता में चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें