फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये डीएसपी बहू से करता था अश्लील हरकत

Sat, 14 Mar 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू से छेड़खानी के आरोपी रिटायर डिप्टी एसपी को कीडगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डिप्टी एसपी दो साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की की कार्रवाई का आदेश हो चुका था। पकड़े गए डिप्टी एसपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कीडगंज के बाई का बाग मोहल्ले का रहने वाला डिप्टी एसपी 2005 में रिटायर हुआ था। 2007 में पत्नी की मौत के बाद डिप्टी एसपी अपने इकलौते बेटे की पत्नी पर गलत नीयत रखने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेटे ने समझाया पर नहीं माना पिता

आए दिन वह उसके साथ अश्लील हरकत की कोशिश करता रहा। जब उसकी हरकतों पर लगाम नहीं लगी तो पूरे मामले की जानकारी वकील पति को दी।

पिता की करतूत सुनकर बेटा सन्न रह गया। उसने पिता को समझाया लेकिन इसके बाद भी वह नहीं सुधरा।

16 सितंबर 2013 को बेटे ने पत्नी के साथ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में पिता के खिलाफ कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह घर से फरार हो गया और लखनऊ में जाकर रहने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें