फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त दीवान के बेटों ने की थी लाखों की चोरी

Tue, 17 Feb 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
श​क्तिमान सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई एल्डिको उद्यान निवासी सांख्यिकी विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर अभय नाथ मिश्रा के घर से पीएसी से सेवानिवृत्त दीवान के बेटों ने दो साथियों के साथ लाखों के गहने व एयरगन चुराई थी। पीजीआई पुलिस ने चार आरोपियों को सोमवार को वृंदावन गेट के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के कैमूर का रहने वाला सोनू सिंह, उसका भाई शक्तिमान सिंह, सोनू कुमार शाह और फतेहपुर का रहने वाला बृजेश निषाद है। गिरोह के सरगना सेवानिवृत्त दीवान के बेटे सोनू और शक्तिमान हैं। दोनों भाई सरोजनीनगर के गिंदनखेड़ा में रह रहे थे। दोनों पर चोरी के 12 केस दर्ज हैं।

छह फरवरी को जानकीपुरम विस्तार निवासी विवेक सिंह ने दोस्त अभय नाथ के घर में चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

350 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पकड़ गए आरोपी

मामले की जांच के दाैरान पुलिस ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद से चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में रेकी करते थे। फिर उन घरों को चिह्नित करते थे, जहां काफी समय से ताला लगा हो। इसके बाद सरिये से ताला तोड़कर वारदात अंजाम देते थे।
विज्ञापन


चोरी के जेवर बेचने बिहार गए थे आरोपी

इंस्पेक्टर के मुताबिक सोनू ने बताया कि चार फरवरी को उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर अभय नाथ के घर में चोरी की थी। फिर कैब बुक की और माल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। माल को बेचने के लिए वहां से वे ट्रेन से बिहार चले गए थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि चारों आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं। सोनू जनवरी में ही चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया है। आरोपियों के पास से करीब आठ लाख के जेवर, 42 हजार रुपये, एयरगन, कीमती घड़ियां और अन्य सामान बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई है।

शक्तिमान सिंह।

शक्तिमान सिंह।

शक्तिमान सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें