लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के खदरा परिक्षेत्र के अंतर्गत नौ व्यापारिक संगठनों की नई कार्यकारिणी ने सोमवार को शपथ ली। सीतापुर रोड स्थित खदरा चुंगी में हुए समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा और महापौर सुषमा खर्कवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने पार्षद मुसव्विर अली मंशू को लखनऊ व्यापार मंडल का नया महामंत्री घोषित किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और विधायक नीरज बोरा ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
शपथ लेने वाली प्रमुख इकाइयां और उनके पदाधिकारी
दीनदयाल नगर खदरा इकाई: मुसव्विर अली मंशू (संरक्षक), विशाल (अध्यक्ष), मो. तारिक (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और अनवर अली (महामंत्री)।
छोटी पकरिया रोड खदरा इकाई: फैजान (अध्यक्ष), मुस्तकीम (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मुद्दस्सिर (उपाध्यक्ष), शहजाद (वरिष्ठ महामंत्री) और शारिक गाजी (महामंत्री)।
शिवनगर रोड खदरा इकाई: डॉ. शफीक अंसारी (अध्यक्ष), अनस (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), शमसुल अंसारी (उपाध्यक्ष), अरविंद कुमार (वरिष्ठ महामंत्री) और बुद्धिसागर मिश्र (महामंत्री)।
बड़ी पकरिया रोड इकाई: इस्माइल (अध्यक्ष), दीपू जायसवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), इस्तिखार (उपाध्यक्ष) और अजीम (वरिष्ठ महामंत्री)।
कर्बला रोड खदरा इकाई: अंजुम (अध्यक्ष), शोएब सिद्दीकी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), बिलाल (उपाध्यक्ष), फुरकान (वरिष्ठ महामंत्री) और सलमान (महामंत्री)।
अवध वाटिका रोड इकाई: यूसुफ अंसारी (अध्यक्ष), शकील (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मो. शज्जू (उपाध्यक्ष), मो. आसिफ (वरिष्ठ महामंत्री) और सादान (महामंत्री)।
सीतापुर रोड खदरा (पश्चिम) इकाई: आशीष (अध्यक्ष), रिजवान कुरैशी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मो. आमिर (उपाध्यक्ष), राहुल (वरिष्ठ महामंत्री), शहनवाज (महामंत्री), परवेज (मंत्री) और नियाज (कोषाध्यक्ष)।
रामलीला ग्राउंड रोड खदरा इकाई: आशीष जायसवाल (अध्यक्ष), इश्तियाक खान (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), ध्रुव मिश्रा (उपाध्यक्ष), मो. इदरीस (वरिष्ठ महामंत्री) और शहाबुद्दीन (महामंत्री)।
नौ इकाइयों के पदाधिकारियों ने ली शपथ।