फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिटायर्ड डीआईजी के बेटे ने अधिवक्ता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र में पुलिस विभाग से रिटायर्ड डीआईजी ज्ञान सिंह के बेटे आदित्य सिंह ने एल्डिको सौभाग्यम कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अमिताभ कुमार त्रिपाठी को पीट दिया। पुलिस ने मारपीट और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अमिताभ के मुताबिक 13 जून की रात करीब 8:30 बजे वह साथी अधिवक्ता सुमित कुमार श्रीवास्तव के घर कुछ काम से जा रहे थे। रास्ते में ज्ञान सिंह के घर में पले कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया। अमिताभ ने जब विरोध किया तो आदित्य सिंह ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसमें अमिताभ की टीशर्ट फट गई और उनके बाएं हाथ में काफी चोट आई। रुद्राक्ष की माला भी टूट गई। अमिताभ ने इलाज करवाने के बाद थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें