तेलीबगा। साइबर जालसाजों ने सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी रमेश चंद्र बाजपेयी को ग्रीन गैस का मीटर अपडेट करने का झांसा दिया और उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। पीजीआई के न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी पीड़ित की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रमेश ने बताया कि 21 सितंबर को उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को ग्रीन गैस कंपनी का कर्मी बताया और मीटर अपडेट कराने को कहना। आरोपी ने उन्हें व्हाट्सप पर एपीके फाइल भी भेजी। फाइल खोलने पर आरोपी ने पीड़ित को 13 रुपये का भुगतान करने को कहा। रमेश के मुताबिक उन्होंने भुगतान करने पर ट्रांजेक्शन रद्द हो गया। वह कुछ समझ पाते तभी उनके पास ट्रांजेक्शन के कई मेसेज आ गए। देखने पर पता चला कि साइबर जालसाजों ने उनके खाते से दो लाख निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की जानकारी साइबर सेल के साथ ही पीजीआई थाने में दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश साइबर सेल कर रही है।
मेसेज या कॉल आने पर ग्रीन गैस के अधिकृत माध्यमों से करें संपर्क
- ग्रीन गैस कस्टमर केयर नंबर : 6390905003
- सीजीएल इंगेज एप
- ग्रीन गैस के अधिकृत कस्टमर केयर ईमेल आईडी - customer care.lkogglonline.net
- आधिकारिक एसएमएस हेडर - GGLPNG-S