फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निवेश के नाम पर रिटायर्ड सैन्यकर्मी से ठगे 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के कल्ली पश्चिम निवासी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने निजी कंपनी के मालिक पर निवेश के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ठग ने कई फर्में खोलकर धोखाधड़ी की है। गोमतीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रवि प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, आरोपी हेमंत राय से वर्ष 2020 में मिले थे। आरोपी हेमंत एस ग्रुप ऑफ कंपनीज प्रालि. का मालिक है। उसने कंपनी का नाम बदलकर श्रेया ग्रुप ऑफ कंपनी कर लिया था। इसके बाद कई फर्में बनाईं।

आरोपी ने कंपनी में निवेश के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। जून 2024 तक मुनाफा दिया। बाद में इन्कार कर दिया।



12 लोगों से ठगे करोड़ों रुपये

रवि का आरोप है कि हेमंत सरकारी जमीन को बेचता है। इससे मिलने वाली रकम को निवेशकों को मुनाफे के तौर पर देता है। आरोप है कि वह 12 अन्य लोगों से भी करोड़ों रुपये ठग चुका है। हेमंत पर दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन



एक पीड़ित कर चुका है आत्महत्या

रवि का आरोप है कि हेमंत के कारण एक पीड़ित ने बीती दो फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। इसका मुकदमा भी दर्ज है। आरोपी विदेश भागने की फिराक में है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें