लखनऊ। मोतीमहल लॉन स्थित एमएसीटी बार एसोसिएशन के चुनाव में दीपक प्रकाश बाजपेयी को अध्यक्ष, सत्य नारायण यादव को महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 19 मार्च को कार्यकारिणी के चुनाव के लिए वैध मतदाताओं ने दोपहर तीन बजे तक अपने मत का प्रयोग किया, जिसके बाद हुई वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर दीपक प्रकाश बाजपेयी, महासचिव पद पर सत्य नारायण यादव, उपाध्यक्ष मध्य पद पर राकेश शर्मा व रितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद पर महेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद पर रितेश कुमारश्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री के तीन पद पर आलोक कुमार , दिव्या गुप्ता व दिव्यांशु सिंह को विजयी घोषित किया गया। वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अनुपम श्रीवास्तव, कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए सदस्य अतुल कुमार, गौरव अवस्थी, नीरज कुमार वर्मा, नितिन सिंह गौतम, प्रभात रंजन झा, सूरज कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया।