फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसपर था सुरक्षा का जिम्मा, उसने ही किया शर्मनाक काम

Wed, 19 Nov 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी ने घर के बाहर खेल रही दस वर्षीय बालिका को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बेसुध हालत में पाया।
विज्ञापन


लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

भरथना के एक मोहल्ला निवासी बालिका के पिता के मुताबिक उसकी बेटी सोमवार की दोपहर करीब12 बजे घर के बाहर खेल रही थी।

पड़ोस में रहने वाला बजरंग प्रसाद चतुर्वेदी पुत्र विद्याराम अपने घर के पास मवेशी बाड़े की सफाई कर रहा था। बेटी उधर से गुजरी तो बजरंग ने उसे बहाने से पशुबाड़े में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


वहीं उरई में एक गांव के ही चार लोगों ने दलित युवती को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप किया। युवती 14 दिन बाद किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई।
विज्ञापन


पिता ने आरोपियों के खिलाफ अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें