फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPRPB Result : 5805 पदों पर भर्ती के परिणाम जारी, जेल वार्डर सहित इन पदों पर होगी नियुक्ति

Fri, 02 Jul 2021 01:09 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 5805 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल वार्डर, फायरमैन और घुड़सवार पुलिस के 5805 पदों पर निकली भर्ती का अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। इन पदों के लिए दिसंबर 2020 में लिखित परीक्षा हुई थी और इस साल मार्च में अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा हुई थी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जेल वार्डर पुरुष के 3012 पद, जेल वार्डर महिला के 626 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 102 पद और फायरमैन पुरुष के 2065 पदों के लिए आवेदन लिए गए थे। इस भर्ती में 6 लाख 83 हजार 190 अभ्यर्थियाें ने हिस्सा लिया था।

इसमें पुरुषों में जेल वार्डर के पद के  अभ्यर्थी गाजीपुर के संदीप यादव को पहला स्थान, फायरमैन के अभ्यर्थी महाराजगंज के अंबरीश सिंह को दूसरा स्थान और जेल वार्डर के  अभ्यर्थी मुकेश यादव को तीसरा स्थान मिला है। वहीं महिलाओं में जेल वार्डर की अभ्यर्थी मथुरा की शिवा चौधरी को पहला स्थान, महाराजगंज की बबिता यादव को दूसरा स्थान और संतकबीरनगर की रीता चौहान को तीसरा स्थान मिला है। इस भर्ती का विस्तृत परिणाम भर्ती बोर्ड की वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें